Loharu Road Accident: लोहारू के बिसलवास में दर्दनाक हादसा; कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
हरियाणा के लोहारू में गांव बिसलवास के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 40 वर्षीय राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोहारू। गांव बिसलवास में बस स्टैंड के नजदीक रविवार को सुबह 11 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।