LPG Crisis India: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच भारत की बड़ी जीत; होर्मुज स्ट्रेट पार कर सुरक्षित निकले भारतीय गैस जहाज, खत्म होगा रसोई गैस संकट

ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर! 46,000 मीट्रिक टन रसोई गैस लेकर 'नंदा देवी' टैंकर ने सुरक्षित पार किया होर्मुज स्ट्रेट। भारतीय नौसेना की निगरानी में मुंबई पहुंच रही है बड़ी खेप, अब नहीं होगा देश में LPG का संकट।

ईरान-इजराइल जंग के कारण दुनियाभर फ्यूल और एलपीजी का संकट देखने को मिल रहा है. ईरान का होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के कारण यह संकट और तेजी से बढ़ रहा था. हालांकि शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ किया था कि भारतीय जहाजों को नहीं रोका जाएगा. भारत से बातचीत के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से निकलने दिया गया.

जंग के बीच भारत का LPG (रसोई गैस) ले जाने वाले नंदा देवी एलपीजी करिअर ने शुक्रवार रात होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर गया. इस जहाज पर 46,000 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लदी हुई है, जो भारत की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

इससे पहले भारत का पहला एलपीजी टैंकर शिवालिक एलपीजी करिअर भी कूटनीतिक बातचीत के बाद सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर खुले समुद्र में पहुंच चुका है और भारतीय नौसेना के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है.

कब पहुंचेगा भारत जहाज

जंग के बीच जहाज का निकलना भारत के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक जहाज अब Indian Navy की निगरानी में भारत की ओर बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में मुंबई या कांडला बंदरगाह पहुंचने की संभावना है.

भारतीय नौसेना की निगरानी में जहाज

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक दोनों जहाजों की आवाजाही पर भारतीय नौसेना की कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि संवेदनशील समुद्री मार्ग से ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित तरीके से भारत तक पहुंच सके.

भारत अपनी एलपीजी जरूरतों के लिए खाड़ी देशों पर काफी निर्भर है. ऐसे में इन जहाजों का सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करना इस बात का संकेत है कि भारतीय ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए एक प्रभावी व्यवस्था तैयार कर ली गई है.

एलपीजी की बड़ी मात्रा में आ रही इस खेप के बाद ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जो देश में गैस का संकट है वह खत्म होगा. इसके साथ ही आगे आने वाले दिनों में भी इस तरह की और भी कई खेप आने की संभावना है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.