Manesar Police Lathicharge: मानेसर में हड़ताली श्रमिकों पर लाठीचार्ज, धारा 163 के उल्लंघन पर बवाल

गुरुग्राम के मानेसर में धारा 163 के उल्लंघन पर पुलिस का श्रमिकों पर लाठीचार्ज। एक दर्जन से ज्यादा घायल, प्रदर्शनकारियों ने बाइक फूंकी। जानें क्या है पूरा विवाद।

गुरुग्राम : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में हड़ताली श्रमिकों पर पुलिस लाठी चार्ज कर दिया। बता दें कि मानेसर में जिलाधीश द्वारा धारा 163 लागू की गई थी जिसके बाद श्रमिक यहां इकट्ठे हो गए थे। पुलिस ने कहा कि यहां धारा 163 लागू है और किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। इस दौरान श्रमिकों व पुलिस में नोंकझोंक हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई जिसमें एक दर्जन से ज्यादा श्रमिक घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि श्रमिक वेतन बढ़ाने, कच्चे को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर कई दिन से हड़ताल पर थे। कर्मचारी काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें फैक्ट्री गेट के पास इकट्ठा होने से रोका जा रहा था, जिसके बाद पुलिस की टीमें एकदम से कर्मचारियों को खदेड़ने लगी। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई। 1 कर्मचारी के सिर में लाठी लगने से काफी खून बहने लगा, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बाइक को भी आग लगा दी।

आपको बता दें कि  श्रमिक वेतन बढ़ाने, कच्चे को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर कई दिन से हड़ताल पर थे। उनकी मांगें मान ली गई थी जिसके बाद भी श्रमिक हड़ताल से नहीं उठ रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.