Meri Fasal Mera Byora: हरियाणा में 12 लाख किसानों ने कराया पंजीकरण, सिरसा टॉप पर; बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल पर संकट
हरियाणा में रबी सीजन के लिए 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकरण संपन्न। 65.63 लाख एकड़ भूमि का हुआ रजिस्ट्रेशन। बढ़ते तापमान (31°C) को लेकर कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की एडवाइजरी, जानें गेहूं को नुकसान से बचाने के उपाय और जिलावार आंकड़े।
भिवानी। प्रदेशभर में रबी फसलों के लिए 12,07,711 किसानों ने अपनी 65,63,630 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक निर्धारित थी। ऐसे में जिन किसानों ने पंजीकरण नहीं करवाया है उन्हें फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।