Mhow Crime: महू में डॉक्टर की दरिंदगी! इलाज के बहाने युवती को दिया नशीला इंजेक्शन, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

इंदौर के महू में एक डॉक्टर सईद खान ने इलाज के दौरान युवती को नशीला इंजेक्शन लगाकर उसके अश्लील वीडियो-फोटो बनाए और ब्लैकमेल किया.

मध्य प्रदेश में इंदौर जिले के महू में एक डॉक्टर के द्वारा मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया गया. आरोप है कि डॉक्टर के द्वारा एक युवती को ईलाज के दौरान नशीला इंजेक्शन लगाया गया. इसके बाद उसके अश्लील वीडियो-फोटो बना कर ब्लैकमेल किया गया. इतना ही नहीं, युवती को मुलाकात के लिए फॉर्म हाऊस बुलाया. इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों को उसकी भनक लग गई जिसके बाद आरोपी डॉक्टर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. वहीं मामले की जानकारी के बाद गुस्साए लोगों ने डॉक्टर के घर में तोड़फोड़ और आगजनी की. पुलिस ने तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है.

डीएसपी ने क्या कहा?

घटना को लेकर डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि महू के बाडगोंदा थाने पर पीड़िता के शिकायत दी थी. शिकायत के अनुसार दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है. युवती बीमारी के चलते डाक्टर के क्लिनिक गई थी, जहां डॉक्टर सईद खान ने नशीली दवाई-इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया, फिर उसके कुछ अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा.

आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

आरोपी डॉक्टर ने एक फार्म हाउस पर पीड़िता को मुलाकात करने के लिए बुलाया गया जब वह दोनों कमरे में थे, तभी हिंदू संगठन ने लोग वहां पहुंच गए और आरोपी को पकड़ा लिया. हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.