Mumbai Metro 2B: चेंबूर से मंडाले तक शुरू होगी मेट्रो, जानें रूट और स्टेशनों की लिस्ट

मुंबईकरों को तोहफा! मेट्रो लाइन 2B का पहला चरण जल्द होगा शुरू। डायमंड गार्डन से मंडाले के बीच दौड़ेंगी ट्रेनें। साथ ही गुंदवली से काशिगांव तक मिलेगा सीधा सफर।

मुंबईकरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. मुंबई मेट्रो की लाइन2B का पहला चरण (फेज-I) जल्द ही शुरू होने जा रहा है. इस चरण में डायमंड गार्डन (चेंबूर) से मंडाले तक मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी. करीब 5.53 किलोमीटर लंबे इस पहले चरण में कुल 5 एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं, जिनमें चेंबूर, देओनार, मानखुर्द और महाराष्ट्र नगर जैसे प्रमुख इलाके आते हैं.

मुंबई मेट्रो लाइन-2B के बारे में जानें

  • कुल लंबाई: 23.456 किमी
  • कुल स्टेशन: 19
  • फेज-I (डायमंड गार्डन से मंडाले):
  • लंबाई: 5.53 किमी
  • स्टेशन: 5 (सभी एलिवेटेड)

फेज-I के प्रमुख स्टेशन

  • डायमंड गार्डन (चेंबूर).
  • छत्रपति शिवाजी महाराज चौक (चेंबूर).
  • देओनार.
  • मानखुर्द.
  • महाराष्ट्र नगर मंडाले.

अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो लाइन2B कई बड़े ट्रांसपोर्ट नेटवर्क जैसे रेलवे, अन्य मेट्रो लाइनों और मोनोरेल से जुड़कर बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी.

यात्रियों के लिए सुविधाएं

  • लिफ्ट, एस्केलेटर, CCTV.
  • साफ संकेत (signage) और रोशनी वाले प्लेटफॉर्म.
  • दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा.
  • नॉन-स्लिप रैंप और आसान टिकट काउंटर.

ग्रीन और पर्यावरण फ्रेंडली फीचर्स

  • 75% तक प्राकृतिक रोशनी.
  • 40% ऊर्जा बचत (Regenerative braking).
  • 100% LED लाइटिंग.
  • रूफटॉप सोलर (लगभग 2 MW).
  • पानी और ऊर्जा की बचत वाली तकनीक.

इसके अलावा यह प्रोजेक्ट पर्यावरण के लिहाज से भी खास है, क्योंकि इसमें ग्रीन टेक्नोलॉजी और ऊर्जा बचत सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी.

वहीं मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने 8 अप्रैल से नई सेवा व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है. इस बदलाव के तहत मेट्रो-7 और मेट्रो-9 के पहले फेज को जोड़कर एक नई लाइन के रूप में चलाया जाएगा. इससे यात्रियों को बिना बदले गुंदवली से काशिगांव तक सीधा सफर करने की सुविधा मिलेगी.

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

इस नए ट्रायल के लागू होने के बाद गुंदवली से काशिगांव तक सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे यात्रा का समय कम होगा और भीड़भाड़ भी कम होने की संभावना है. इसके अलावा, मेट्रो-7 कॉरिडोर से कनेक्ट होने वाली अन्य लाइनों के संचालन में भी सुधार किया गया है, जिससे इंटरचेंज और कनेक्टिविटी बेहतर होगी. MMRDA के अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है और भविष्य में यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर इसमें और सुधार किए जा सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.