Noida Flower Show: गर्मियों में भी फूलों से भरा रहेगा आपका गार्डन, डॉ. शुब्रा से जानें इन 5 समर प्लांट्स के नाम

नोएडा के 38वें फ्लावर शो में दिखी फूलों और सब्जियों की अद्भुत कलाकृतियां। एक्सपर्ट डॉ. शुब्रा से जानें गर्मी के मौसम में घर को ठंडा रखने और फूलों से भरने वाले खास पौधों (हिबिस्कस, टेकोमा, सनफ्लावर) की देखभाल के आसान टिप्स।

पेड़-पौधे जिंदगी के लिए बेहद जरूरी है. घर के अंदर भी अगर खूब हरियाली हो तो ये न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि बहुत सारे पौधे हवा को साफ भी करने का काम करते हैं. गर्मी के दिनों में देखने में आता है कि बहुत सारे पौधे सूखने लगते हैं और फूल कम ही खिलते हैं, लेकिन कुछ ऐसे पौधे हैं जो आप समर सीजन में घर में उगा सकते हैं और इनपर फूल भी खिलते हैं. गर्मी में हरे-भरे पौधे आपके घर के टेम्परेचर को भी मैनेज करने में हेल्पफुल होते हैं. नोएडा में फ्लोरीकल्चर कमेटी की तरफ से 38वां फ्लावर शो ऑर्गेनाइज किया गया है, जिसमें पौधों की अनगिनत वैरायटी के स्टॉल्स लगाए गए हैं.

फ्लावर शो या कहें कि इस बसंत उत्सव में शामिल होना एक कमाल का एक्सपीरियंस है, क्योंकि सब्जियों, फूलों से कई ऐसी कलाकृतियां बनाई गई हैं, जिनकी खूबसूरती मन मोह लेगी. इसमें केदारनाथ टेंपल के स्ट्रक्चर से लेकर करेले, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों से एलीफेंट बनाया गया है. कई लोगों ने इस बसंत उत्सव में अपनी स्टॉल्स लगाए हैं. इस उत्सव को ऑर्गेनाइज करने वाली कमेटी फ्लोरीकल्चर की मेंबर डॉ शुब्रा ने टीवी 9 से बात करते हुए ऐसे पौधों के बारे में जानकारी दी है जिनपर गर्मी में भी खूब फूल खिलते हैं.

गर्मियों में फ्लावर वाले प्लांट्स

गर्मी के दिनों में हम कौन से फूलों वाले प्लांट उगा सकते हैं. इसको लेकर डॉ शुब्रा कहती हैं कि गर्मी के मौसम में हमारे पास फूलों के प्लांट के बहुत ज्यादा ऑप्शन नहीं होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे पौधे हैं जो इस सीजन में भी काफी फूल देते हैं, जैसे कार्डिशन, और टेकोमा. टेकोमा एक ऐसा प्लांट है जिस पर पीले रंगे के भर-भरकर फूल आते हैं और ये देखने में काफी अच्छा लगता है. कार्डिसन भी एक ऐसा प्लांट है जो बारहमासी किया जा सकता है. अब जान लेते हैं बाकी पौधों के बारे में.

 

सनफ्लावर लगाएं

आप गर्मी के दिनों में सनफ्लावर लगा सकते हैं या फिर इसे बसंत में ही रोपा जा सकता है. ये समर सीजन में काफी अच्छी से फलता-फूलता है. इसको 6 से 8 घंटे की सीधी धूप दी जा सकती है. रोजाना पानी देने के साथ ही मिट्टी में मल्चिंग करते रहें. थोड़े दिनों पर खाद-कीटनाशक का यूज करें. प्लांट बड़ा होने पर इसको सहारा देना जरूरी होता है, इसलिए आप जाली का यूज कर सकते हैं.

 

हिबिस्कस प्लांट भी है सही

डॉ शुब्रा कहती हैं कि गर्मी के दिनों में आप अपने घर में हिबिस्कस यानि गुड़हल लगा सकते हैं. ये पौधा भी इस मौसम में सर्वाइव कर लेता है और फूल भी लगते रहते हैं. गुड़हल की कई अलग-अलग वैरायटी आती हैं, जिसमें रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं जैसे रेड, पिंक, वाइट, यलो, ऑरेंज और पीच. इस तरह से आप अलग-अलग हाइब्रिडहिबिस्कस प्लांट लगाएंगे तो आपकी गार्डन फूलों से भर जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.