Palam Fire: पालम अग्निकांड के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; मृतकों के परिजनों को 10 लाख, नाबालिगों को 5 लाख

दिल्ली सरकार ने पालम अग्निकांड में मुआवजे की घोषणा की है. मृतक वयस्कों के परिजनों को 10 लाख रुपए, मृतक नाबालिगों के परिजनों को 5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपए की तात्कालिक सहायता देने की घोषणा की है.

पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने इस हादसे में हुई मासूमों की मौत को हृदयविदारक बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं. मुख्यमंत्री ने इस अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही, मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता की भी घोषणा की है.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. उन्होंने पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता (मुआवजे) की घोषणा की है. इनमें मृतक वयस्कों के परिजनों को 10 लाख रुपए, मृतक नाबालिगों के परिजनों को 5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपए की तात्कालिक सहायता देने की घोषणा की है.

बचाव कार्य और उच्च स्तरीय जांच

मुख्यमंत्री ने इस पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि हम इस मुश्किल घड़ी में राहत, सहायता और सभी आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की FIR

वहीं इस अग्निकांड को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार, थाना पालम विलेज में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. यह मामला BNS की धारा 287, 125(a) और 106(1) के तहत दर्ज हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.