Panipat News: पानीपत में सनसनी; नमाज पढ़ने गए भाई के पीछे 29 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, पत्नी ने कमरे में देखा खौफनाक मंजर
पानीपत की गोपाल कॉलोनी में 29 वर्षीय इमरान का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। नमाज के लिए मस्जिद गए भाई के पीछे इमरान ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानें क्या है पूरा मामला।
पानीपत : पानीपत की गोपाल कालोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से परिवार के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय इमरान के रूप में हुई है। मृतक इमरान के बड़े भाई सलीम ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना से 10 मिनट पहले वह इमरान के साथ ही था। सलीम ने बताया कि वह बाद में नमाज के लिए मस्जिद चला गया। जबकि इमरान घर पर ऊपर वाले कमरे में ही रुक गया था।
वहीं कुछ देर बाद इमरान की पत्नी उसे नमाज के लिए कहने ऊपर कमरे में आई तो उसने देखा कि इमरान फंदे पर लटका हुआ था। इमरान को फंदे पर लटका देख पत्नी के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई।