Patna News: पत्नी की चप्पल में लगाया GPS, लोकेशन ट्रैक कर प्रेमी संग पकड़ा

पटना के फुलवारी शरीफ में पति ने चप्पल में GPS लगाकर पकड़ी पत्नी की बेवफाई। एकता नगर में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के साथ मिली पत्नी। पुलिस ने कराया समझौता।

बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाल मामला सामने आया है. यहां जीपीएस की मदद से पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई को पकड़ लिया. मजेदार बात यह कि पति ने अपनी पत्नी के चप्पल में जीपीएस लगा दिया था. हालांकि पुलिस के द्वारा बीच बचाव करने के बाद मामला सुलझा. इस मामले में किसी ने भी थाने में कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन तकनीक के माध्यम से पति के द्वारा की गई चालाकी की अब हर तरफ चर्चा हो रही है.

जानकारी के अनुसार, राजधानी के फुलवारी शरीफ इलाके में स्थित एकता नगर में शनिवार की शाम एकदम फिल्मी अंदाज में मामला सामने आया. दरअसल यहां रहने वाले एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की गतिविधियों पर संदेह था. इसके बाद से उसने तकनीक का सहारा लिया. पति को इस बात का संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अफेयर है. इसके बाद उसने अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक हैरतअंगेज निर्णय लिया.

पत्नी पर था शक

पति ने अपनी पत्नी के चप्पल में ही जीपीएस लगा दिया. पत्नी को इस बात की भनक भी नहीं हुई. शनिवार को जब पत्नी घर से बाहर निकली तो पति उसके लोकेशन को लगातार ट्रैक करता रहा. कुछ ही देर के बाद पत्नी एक दूसरी जगह पर जाकर के रुक गई. जब पत्नी का लोकेशन स्थिर हो गया तब पति वहां पर अचानक पहुंच गया. जब उसने घर का दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए. वहां उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी.

चप्पल में लगाया था जीपीएस

इस पूरी घटना के बाद वहां हंगामा होने लगा, जिसे सुनकर के आसपास के लोग भी एकत्र हो गए. इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की और मारपीट की भी खबरें सामने आई है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों ही पक्षों को थाने ले गई. बताया जा रहा है कि जहां देर रात तक थाने में ही ड्रामा चलता रहा.

थाने में चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पुलिस के समझाने के बाद पति-पत्नी और प्रेमी के बीच समझौता हो गया. इन तीनों ने लिखित में यह भी जानकारी दी कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं, जिसके बाद पुलिस ने उनको समझा कर छोड़ दिया. पूरा घटनाक्रम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि पुलिस ने मामले को आपसी समझ के आधार पर समाप्त कर दिया, लेकिन पति के द्वारा तकनीक के माध्यम से चोरी पकड़ने के इस कदम की चर्चा हो रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.