PM Modi Kolkata Visit: कोलकाता में पीएम मोदी का मेगा शो; बंगाल को दी ₹18,680 करोड़ की सौगात, खड़गपुर-मोरग्राम कॉरिडोर से बचेगा 8 घंटे का समय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में ₹18,680 करोड़ से अधिक की सड़क, रेलवे और पोर्ट परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जानें खड़गपुर-मोरग्राम इकोनॉमिक कॉरिडोर और अमृत भारत स्टेशन योजना से कैसे बदलेगी पश्चिम बंगाल की तस्वीर।

पीएम मोदी ने कोलकाता में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज कोलकाता की धरती से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है. सड़क, रेलवे और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है.

पीएम ने कहा, ये प्रोजेक्ट पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत को नई रफ्तार देंगे, इनसे व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, लाखों लोगों का जीवन आसान होगा, उन्हें नए अवसर मिलेंगे.आज देश में रेलवे को आधुनिक बनाने का तेज अभियान चल रहा है.हमारा ये संकल्प है कि पश्चिम बंगाल इस अभियान में पीछे न रहे.इसीलिए केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का भी तेजी से विस्तार कर रही है.

खबर अपडेट की जा रही है…

Leave A Reply

Your email address will not be published.