Poco X8 Pro Series की सेल शुरू: 9000mAh बैटरी और ₹3000 का डिस्काउंट!

Poco X8 Pro और X8 Pro Max की सेल आज से शुरू! ₹32,999 की शुरुआती कीमत, 9000mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर। जानें बैंक ऑफर्स और सभी फीचर्स।

Poco X8 Pro Series को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है और आज यानी 23 मार्च से इस सीरीज में उतारे गए Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max की सेल ग्राहकों के लिए शुरू होने वाली है. इस सीरीज की सेल शुरू होने से पहले चलिए आपको बताते हैं कि इन स्मार्टफोन्स के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और आपको किस तरह से 3000 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है. इसी के साथ हम आपको दोनों ही फोन में मिलने वाली खूबियों की भी जानकारी देंगे जिससे कि फोन खरीदने से पहले आपको नया फोन चुनने में आसानी हो.

Poco X8 Pro 5G Price in India

इस फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की की कीमत 32,999 रुपए, 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 35999 रुपए है. इस हैंडसेट का Iron Man Edition की कीमत 37999 रुपए है, इस कीमत में आपको 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट मिलेगा.

Poco X8 Pro Max 5G Price in India

प्रो मैक्स के 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 42999 रुपए है, 12 जीबी रैम और 512 जीबी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 46999 रुपए है. दोनों ही स्मार्टफोन्स के साथ एचडीएफसी, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट पर आप लोगों को 3000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट का बेनिफिट मिलेगा.

Poco X8 Pro Max 5G Specifications

  • स्क्रीन: प्रो मैक्स 5G में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 3nm ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 एस प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन में 3डी लूप कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो फोन को कूल रखने में मदद करता है.
  • सिक्योरिटी: इस डिवाइस में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रा सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.
  • बैटरी: इस डिवाइस में 9000 एमएएच की बड़ी बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है. ये फोन आप लोगों को 27 वॉट वायर्ड रिवर्स और 100 वॉट वायर्ड चार्ज सपोर्ट के साथ मिलेगा.

Poco X8 Pro 5G Specifications

  • डिस्प्ले: प्रो 5G में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट के साथ 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए प्रो 5जी में 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, इस हैंडसेट को भी कूल रखने के लिए रखने के लिए सेम कूलिंग सिस्टम दिया गया है.
  • बैटरी: 6500 एमएएच की बैटरी इस हैंडसेट में जान फूंकने का काम करती है जो 27 वॉट वायर्ड रिवर्स और 100 वॉट वायर्ड चार्ज सपोर्ट करती है.

कॉमन फीचर्स

  • कैमरा सेटअप: दोनों ही फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर और फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. ये दोनों ही लेटेस्ट फोन 4K/60 fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है.
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: दोनों ही फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित हाइपर ओएस 3 पर काम करते हैं.
  • आईपी रेटिंग: कंपनी का दावा है कि दोनों ही स्मार्टफोन्स को डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी66, आईपी68 और आईपी69 रेटिंग मिली हुई है.
Leave A Reply

Your email address will not be published.