Rakesh Tikait in Bhiwani: खेती घाटा नहीं, ‘दिल्ली की कलम’ बेईमान है, राकेश टिकैत का हमला
भिवानी पहुंचे राकेश टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना। बोले- किसानों की जमीन छीनने का रचा जा रहा षड्यंत्र। फसल खरीद के नए नियमों को बताया घातक, आंदोलन की दी चेतावनी।
भिवानी। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि खेती घाटे का सौदा नहीं है, केवल दिल्ली की कलम बेईमान है। किसान अपनी जमीनें न बेचें। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अलग-अलग तरीकों से किसानों की जमीनें छीनने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। टिकैत रविवार को पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।