Realme P4 Lite 5G Sale: ₹15,000 से कम में 7000mAh बैटरी वाला धाकड़ फोन!

Realme P4 Lite 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे से! ₹12,999 की शुरुआती कीमत, 7000mAh बैटरी और AI फीचर्स से लैस। जानें फ्लिपकार्ट ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी।

 पुराने फोन में छोटी और कम क्षमता वाली बैटरी से परेशान हैं जिस वजह से नया फोन खरीदना चाहते हैं तो 15 हजार रुपए से कम बजट में आने वाले Realme P4 Lite 5G की सेल आज से आप लोगों के लिए शुरू हो रही है. दोपहर 12 बजे सेल शुरू होने से पहले चलिए आपको बताते हैं कि इस फोन के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे, ये फोन कौन-कौन से मॉडल्स को टक्कर देता है, इस फोन के साथ कैसे आप 1500 रुपए बचा सकत हैं और आपको इस हैंडसेट में कौन-कौन से खास फीचर्स मिलेंगे.

Realme P4 Lite 5G Price in India

इस फोन के 3 वेरिएंट्स हैं, 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट, 6 जीबी रैम औऱ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 12999 रुपए, 13,999 रुपए और 15,999 रुपए है.

Realme P4 Lite 5G Alternatives

इस प्राइस रेंज में ये फोन पोको एम7 प्लस 5जी, मोटोरोला जी57 पावर 5जी और ओप्पो के14एक्स 5जी जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगा. फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट पर दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी. कंपनी की ऑफिशियल साइट के मुताबिक, फोन के साथ 1000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट और 500 रुपए का बैंक ऑफर का फायदा मिलेगा. इसका मतलब ये हुआ कि आप 1500 रुपए की बचत कर पाएंगे.

Realme P4 Lite 5G Specifications

  • डिस्प्ले: इस फोन में 900 निट्स पीक ब्राइटेस, 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.8 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलेगी.
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ये फोन रियलमी यूआई 7.0 पर चलता है. कंपनी का वादा कि इस डिवाइस को 3 साल तक सिक्योरिटी और 2 ओएस अपडेट्स मिलते रहेंगे.
  • रैम: फोन में 4 और 6 जीबी रैम मिलती है लेकिन 8 जीबी वर्चुअल रैम की मदद से आप रैम को 14 जीबी तक आसानी से बढ़ा पाएंगे.
  • स्टोरेज: फोन में ऐप्स और बाकी चीजों को डालने के लिए 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी.
  • कैमरा: रियर में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलेगा.
  • कनेक्टिविटी: इस फोन में 5जी, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ वर्जन 5.3, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलेगा.
  • एआई फीचर्स: ये फोन एआई क्लियर फेस, एआई इरेजर 2.0, एआई पावर्ड डॉक्यूमेंट्स और एआई असिस्टेंस जैसे फीचर्स मिलेंगे.
  • बैटरी: 15 वॉट वायर्ड चार्ज सपोर्ट के साथ इस डिवाइस में 7000 एमएएच की बैटरी मिलेगी.
Leave A Reply

Your email address will not be published.