Rohtak News: हिमांशु भाऊ गिरोह की रोहतक के नामी होटल मालिक को धमकी; 36 घंटे में ‘ट्रेलर’ दिखाने की चेतावनी, होटल के बाहर पुलिस तैनात

रोहतक में खौफ! पुर्तगाल से ऑपरेट हो रहे हिमांशु भाऊ गिरोह ने अब शहर के एक नामी होटल मालिक से रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने 36 घंटे के अंदर हमला करने की धमकी दी है। होटल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात। जानें दिल्ली-NCR में बढ़ते इस गैंग का पूरा मामला।

रोहतक: रविवार को शहर के एक और नामी होटल के मालिक से रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी सूचना के बाद होटल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शहर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सूत्रों की मानें तो बदमाशों ने होटल मालिक को 36 घंटे के अंदर ही ट्रेलर दिखाने को कहा है। हालांकि देर रात तक इस मामले की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी। हाल ही में कांग्रेसी नेता एवं सर्राफा व्यापारी हेमंत बख्शी से हिमांशु भाऊ भाऊ गिरोह ने रंगदारी मांगी थी।

सूत्रों का कहना है कि अब भी भाऊ गिरोह का ही नाम सामने आ रहा है जिसने होटल मालिक को धमकी दी है। बता दें कि यह गिरोह दिल्ली-एन. सी. आर. में सक्रिय है और व्यापारियों को धमका कर करोड़ों रुपए की फिरौती मांग रहा है। हिमांशु भाऊ वर्तमान में पुर्तगाल में है और वहीं से अपने गिरोह को ऑप्रेट कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.