Summer Kitchen Tips: गर्मियों में किचन की हीट से बचने के 5 स्मार्ट कुकिंग हैक्स
भीषण गर्मी में किचन में काम करना लगता है सजा? अपनाएं ये 5 स्मार्ट कुकिंग हैक्स। वेंटिलेशन सुधारने से लेकर वन-पॉट कुकिंग तक, जानें रसोई को ठंडा रखने के आसान तरीके।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हाल ही में लोअर पीसीएस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था और बताया था कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के अलग-अलग विभागों में कुल 2285 पद भरे जाएंगे. दरअसल, यूपीएसएसएससी उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में विभिन्न ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए लोअर पीसीएस यानी लोअर प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 29 मई से शुरू होगी और 18 जून 2026 तक चलेगी, जबकि कैंडिडेट्स 25 जून तक अपने आवेदन पत्र में करेक्शन कर सकेंगे.
किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
- असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट- 548 पद
- ऑडिटर- 419 पद
- अमीन- 323 पद
- एग्जीक्यूटिव ऑफिसर- 238 पद
- क्लर्क कम टाइपिस्ट, कैशियर कम क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क- 229 पद
- असिस्टेंट चकबंदी ऑफिसर- 168 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (नॉन टेक्निकल)- 134 पद
- सेंटर इन चार्ज- 92 पद
- डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट इम्युनाइजेशन ऑफिसर- 85 पद
- मंडी सुपरवाइजर- 46 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (नॉन टेक्निकल) स्पेशल- 3 पद
पात्रता मानदंड क्या हैं?
- शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास यूपी पीईटी 2025 प्रीलिम्स परीक्षा पास करना भी जरूरी है.
- उम्र सीमा: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए. सेंटर इन चार्ज पदों के लिए उम्र सीमा 18 से 40 साल, तो अन्य पदों के लिए 21 से 40 साल की उम्र सीमा तय की गई है. हालांकि यूपी सरकार के नियमों के अनुसार कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी.
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- फिर होमपेज पर ‘Live Advertisement’ सेक्शन में जाकर संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें.
- उसके बाद PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें.
- अब सभी जरूरी डिटेल्स के साथ अपना आवेदन फॉर्म भरें.
- फिर अपने पद का चुनाव करें.
- उसके बाद अपनी फोटो और साइन अपलोड करें.
- अपने अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें और उसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें.
- आखिर में अपने आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें.
सेलेक्शन प्रोसेस क्या है?
इन पदों के लिए सेलेक्शन प्रोसेस में प्रीलिम्स परीक्षा से लेकर मेंस परीक्षा शामिल हैं. उसके बाद कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन होगा, फिर इंटरव्यू और आखिर में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
परीक्षा पैटर्न क्या है?
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें जनरल इंटेलिजेंसी के 25 प्रश्न, जनरल नॉलेज के 50 प्रश्न, जनरल साइंस एंड अर्थमेटिक के 50 प्रश्न और जनरल हिंदी के 25 प्रश्न शामिल होंगे. वहीं, मेंस परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, जिसमें पेपर-1 में जनरल नॉलेज के साथ रीजनिंग और पेपर-2 में साइंस, मैथ्स और हिंदी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.