Super-100 Exam: भिवानी के 124 विद्यार्थी कुरुक्षेत्र में देंगे सुपर-100 लेवल-2 परीक्षा
हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम: भिवानी के 124 विद्यार्थी 19 से 21 अप्रैल तक कुरुक्षेत्र में देंगे लेवल-2 की परीक्षा। जानें एडमिट कार्ड, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम।
भिवानी। जिले के 124 विद्यार्थी सुपर-100 कार्यक्रम के तहत लेवल-2 की प्रवेश परीक्षा कुरुक्षेत्र में देंगे जिसके लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित होगी और इसे लेकर विद्यार्थियों व अभिभावकों में उत्साह के साथ तैयारी का माहौल है।