TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने 291 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव; देखें पूरी लिस्ट
तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए 291 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. उन्होंने चुनाव में बीजेपी का बॉयकॉट का आह्वान करते हुए कहा कि इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 226 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी.
तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. कालीघाट स्थित टीएमसी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 291 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी. भाजपा अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने पराजित किया था. उसके बाद उपचुनाव में ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से जीत हासिल की थीं. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी किए जाने के बाद यह साफ हो गया है कि भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला होगा.
उन्होंने कहा कि तीन सीटों पर जीटीए के अनीक थापा उम्मीदवार खड़ा करेंगे. ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी 226 सीटों पर जीत हासिल करेगी. इसके साथ ही उन्होंने बॉयकॉट फॉर बीजेपी. नो वोट फॉर बीजेपी का नारा देते हुए कहा कि बीजेपी 50 सीटों पर भी जीत हासिल नहीं कर पाएगी.
बता दें कि चुनाव के ऐलान के बाद भाजपा अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने पराजित किया था. उसके बाद उपचुनाव में ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से जीत हासिल की थीं.
उन्होंने कहा कि टीएमसी का चुनाव चिह्न जोड़ा फूल है और इसका अर्थ जीत है. ममता बनर्ज ने कहा कि इतना भयभीत क्यों हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि लड़ाई शांतिपूर्ण, सौजन्यपूर्ण तरीके से जनतांत्रिक तरीके से हो.
हाबरा से ज्योतिप्रिय मल्लिक का बनाया उम्मीदवार
नोआपाड़ा – त्रिनांकुर
दमदम उत्तर – चंद्रिमा भट्टाचार्य
बारानगर – सायंतिका बनर्जी
राजरहाट – गोपालपुर अदिति मुंशी
बारासात – सब्यसाची दत्ता
खरदह- देवद्वीप पुरोहित
काकद्वीप- मोंटूराम पाखीरा
बरुईपुर ईस्ट/ बिवास सरदार
बरुईपुर वेस्ट- बिमान बंद्योपाध्याय
सोनारपुर साउथ- लवली मैत्रा
सोनारपुर नॉर्थ- फिरदौसु बेगम
कोलकाता पोर्ट- फिरहाद हकीम
भवानीपुर/- ममता बनर्जी
बेलघाटा- कुणाल घोष
मानिकतला/.श्रेया पांडे
टॉलीगंज- अरूप बिस्वास
उलुबेदिशा ईस्ट- रीताब्रत बनर्जी
अमता- सुकांत पाल
जगतबल्लभपुर- सुबीर चट्टोपाध्याय
श्रीरामपुर- तन्मय घोष
सिंगुर- बेचाराम मन्ना
जंगीपाड़ा- श्नेहाजिस चक्रवर्ती
नंदीग्राम- पवित्र कर
रामनगर- अखिल गिरी
साबंग- मानस भुइयां
डेबरा- राजीव बनर्जी
बिनपुर — बिरबाहा हांसदा
मोंटेश्वर — सिद्दीकुल्ला चौधरी
चार महीने से राज्य में सुपर इमरजेंसी
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को बीजेपी कमीशन करते हुए कहा कि ब्रिलिएंट खेला खेल रहे हैं. अभी चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई और मुख्य सचिव से लेकर पुलिस आयुक्त को बदल दिए. सभी कानून तोड़े हैं तो सीधे चुनाव के मैदान में उतरे और मंच पर मीटिंग भी करें. उन्होंने कहा कि बीजेपी की कोई संभावना नहीं है. यह बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई है. मां, माटी, मानुष जीतेगी. दिल्ली का लड्डू नहीं जीतेगा.
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले अधिकारियों को हटा दिए हैं. सुपर इमरजेंसी लगाकर चार महीने से सरकरा पर कब्जा करके रखे हैं. ईद से पहले अधिकारियों को हटा दिए हैं. क्या दंगा लगाने की योजना बना रहे हैं? दंगा लगाने का प्लान बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि देवगौड़ा की बात याद आती हैं.