Tohana News: मुकुल गैस एजेंसी पर भारी हंगामा; सिलेंडर के लिए 2 घंटे से लाइन में लगे लोग, पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुआ वितरण

टोहाना के दमकोरा रोड स्थित मुकुल गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! सुबह 9 बजे से कतारों में खड़े लोगों को पर्चियां न मिलने पर हुआ हंगामा। बिगड़ते हालात देख मौके पर पहुंची शहर पुलिस, अब पुलिस की सुरक्षा में बांटे जा रहे सिलेंडर।

टोहाना : टोहाना शहर के दमकोरा रोड स्थित मुकुल गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, करीबन 2 घंटे से लोग लाइन में लगे हैं लेकिन उन्हें सिलेंडर की पर्ची नहीं मिल रही है।

लोगों के अनुसार बुकिंग करवाने के बाद सिलेंडर की पर्ची लेने के लिए आए थे लेकिन सुबह 9:00 बजे से लाइन में लगे हैं अभी तक उनका नंबर नहीं आया है और जब तक सिलेंडर नहीं मिलेगा अपने घर भी नहीं जाएंगे। वहीं किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए शहर पुलिस मौके पर पहुंची है और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.