Vrindavan Boat Accident: वृंदावन नाव हादसे में भिवानी की महिला की मौत, परिवार में मातम
वृंदावन में हुए नाव हादसे में भिवानी की आशा मिड्ढा की मौत। मायके पक्ष के साथ तीर्थ यात्रा पर गई थीं आशा। सोनीपत से मुरथल होते हुए पहुँची थीं मथुरा। जानें पूरी खबर।
वृंदावन में हुए नाव हादसे में भिवानी के जगत कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय आशा मिड्ढा की मौत हो गई। वह रेलवे रोड स्थित जगदंबा भोजनालय के संचालक अर्जुन मिड्ढा की पत्नी थीं। हादसे की सूचना जैसे ही भिवानी में परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया और सभी लोग तत्काल वृंदावन रवाना हो गए। घर में मातम छा गया।