वेडिंग एनिवर्सरी पर अगर हम सस्ते और अच्छे गिफ्ट की बात करें तो आप अपनी वाइफ को प्यारे से ईयररिंग गिफ्ट कर सकते हैं. लड़कियों को झुमके काफी पसंद आते हैं. आप अगर थोड़े अच्छे ईयररिंग खरीदते हैं तो मार्केट में आपको ये 300 तक में कमाल के मिल जाएंगे और आज के टाइम में तो इससे भी कम में बहुत अच्छे ईयररिंग मिल जाते हैं.
सबसे बढ़िया बजट फ्रेंडली गिफ्ट है गजरा.ये भले ही पुराना आइडिया लगे लेकिन बेस्ट है, क्योंकि लड़कियां आज भी बालों को फूलों से डेकोरेट करना पसंद करती हैं. आप वेडिंग एनिवर्सरी पर जब अपनी वाइफ को ताजे फूलों का गजरा देंगे तो उनके चेहरे पर जरूर एक प्यारी सी स्माइल आ जाएगी. खासतौर पर जब आप उनके बालों में अपने हाथों से गजरा लगाएंगे.
अपनी लेडी लव के लिए आप वेडिंग एनिवर्सरी के लिए कुछ खास जरा हटके गिफ्ट देना चाहते हैं तो लव फोटो फ्रेम दें, जिसमें आपकी या उनकी कोई प्यारे से मोमेंट की पुरानी याद कैप्चर की गई हो. ये गिफ्ट आपकी वाइफ के इमोशन से जुड़ा होगा, जिससे न सिर्फ उनको खुशी होगी बल्कि इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत बनेगा.
लड़कियों को स्किन केयर करना काफी पसंद होता है, इसलिए आप अपनी वाइफ के लिए वेडिंग एनिवर्सरी पर स्किन केयर प्रोडक्ट ले सकते हैं. आप एक कॉम्बो सेट बनवा सकते हैं, जिसमें नाइट क्रीम, मॉइस्चराइजर, टोनर और सीरम हो. उनको ये गिफ्ट जरूर पसंद आएगा. हालांकि हो सकता है कि इसके लिए आपको कम से कम 1500 रुपये खर्च करने पड़ें.
कोई कोजी गिफ्ट देख रहे हैं जो बजट फ्रेंडली भी हो तो अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के दिन आप वाइफ को गुलाब का एक बंच, छोटा सा टेडी और कुछ चॉकलेट्स रैप करवाकर दे सकते हैं. आज के टाइम में तो इस तरह के बहुत अच्छे बुके भी तैयार हो जाते हैं. ये कॉम्बो उनके लिए एक बेहद प्यारा सरप्राइज होगा.
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.