Yamunanagar Highway Accident: यमुनानगर में कोहरे का कहर; पंचकूला-हरिद्वार हाईवे पर आपस में टकराईं 4 गाड़ियां, कई लोग घायल
हरियाणा में अचानक बदले मौसम और भारी धुंध के कारण पंचकूला-हरिद्वार हाईवे पर एक के बाद एक चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
यमुनानगर : हरियाणा में कई इलाकों में आज अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह 7:00 बजे के करीब सड़कों पर भारी धुंध नजर आई। जिसके चलते वाहन चालकों ने अपनी रफ्तार धीमी की। इसके बावजूद पंचकूला हरिद्वार हाईवे पर एक के बाद एक चार गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई। गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।
कार चालकों ने बताया कि वह चंडीगढ़ से सहारनपुर, रुड़की की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सामने से आते ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारी धुंध के कारण चार गाड़ियां आपस में टकराई हैं, जिसमें कुछ लोगों को चोट लगी है। गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है।
हरियाणा के कई इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ली, पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी वृद्धि हो रही थी, लेकिन आज सुबह अचानक सड़कों पर भारी धुंध नजर आई। हालांकि वाहनों की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, इसके बावजूद पंचकूला रुड़की हाईवे पर एक के बाद एक चार गाड़ियां टकरा गई।