पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 05 अक्तूबर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 05 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 05 अक्तूबर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜05 अक्टूबर 2026*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 26:09 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 23:10 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* वणिज – 15:01 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शिव – 09:51 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:15
*🌄सूर्यास्त-* 18:03
*🌙चन्द्रोदय-* 25:41
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:45 से 12:33
*🤖राहुकाल-* 07:44 से 09:12
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 आश्विन बदी दशमी 26:09 तक पश्चात् एकादशी शुरु , दशमी का श्राद्ध आज , नारायण दशमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / रविपुष्ययोग 23:10 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 23:10 से , ज्वालामुखीयोग 23:10 से 26:08 तक , विघ्नकारक भद्रा 15:00 से 26:08 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , गुरू श्री नानकदेव जी ज्योति ज्योत (प्राचीनमतानुसार) , श्री पुंडलिकबाबा पुण्यतिथि – मूर्तिजापूर (अकोला) , श्री मारोती महाराज पुण्यतिथि – माकनेर (बुलढाणा) , रानी दुर्गावती जयन्ती , श्री वी वैथीलिंगम जन्म दिवस , श्री नर बहादुर भण्डारी जयन्ती , विश्व शिक्षक दिवस , विश्व वास्तुकला दिवस (World Architecture Day , अक्टूबर के पहले सोमवार को) , राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य दिवस (National Child Health Day , अक्टूबर के पहले सोमवार को) , विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day , प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के प्रथम सोमवार को) , राष्ट्रीय अच्छा काम करो दिवस (मुख्य रूप से USA का अनौपचारिक राष्ट्रीय दिवस) व ‘गंगा नदी डॉल्फिन दिवस (Ganga River Dolphin Day)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 आश्विन बदी एकादशी 24:36 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , एकादशी का श्राद्ध आज , इन्दिरा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , कुमारयोग।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*आत्मदोषैर्नियच्छन्ति*
*सर्वे सुखदुखे जनाः।*
*अर्थात् 👉*
_सब को अपने कर्मानुसार सुख – दुःख भुगतने पडते है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*05 अक्टूबर 2026 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । किसी अधूरे कार्य के पूर्ण करने का अवसर मिलेगा। धनागम सुनिश्चित होगा । आज आपके सामाजिक व्यवहारों में वृद्धि होगी व सामाजिक दायरा बढेगा । मध्याह्न के बाद परिस्थिति और भी सही बनने लगेंगी । सेहत के साथ साथ कार्य क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान दे पाओगे। किसी गलती पर पछतावा करके सुधारने में सफलता मिलेगी । परिजनों से मधुरता बनाएँ रखें। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। योगा व हल्के व्यायाम के लिए समय निकालें जिससे स्वास्थ्य सुधार हो।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा । स्वभाव से चंचल रहेंगे । किसी की भी बातो को बिना तथ्य जाने सच न माने । बुरानी बीमारियों में आज थोड़ा सुदर आएगा फिर भी लापरवाही से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आय-व्यय लगभग समान ही रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में होगा। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों को मेहनत से प्रसन्न करें । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे लेकिन परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो ही जाएगी। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे उधार आज किसी से ना लें। सेहत सही रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि करेगा । व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे । सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। बड़ो का आशीर्वाद फलिल होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप दिन का समय शांति से बिताएंगे । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे । सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। धर्म कर्म में रुचि लेंगे पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा। सेहत सही रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपकी महात्त्वकांक्षाये बढ़ चढ़ कर रहेंगी। कार्य व्यवसाय में जल्दबाजी न करने की सलाह है मन लगाकर कार्य करें परिणाम सुखद होंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। मध्यान के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मधुरता रखें । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलिल होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोनुकूल ही रहेगा । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा । भाई व मित्र के सहयोग से सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक विचारों में और वृद्धि होगी । दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा। अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्याह्न से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर भाईचारे का ध्यान रखे। घरेलू वातावरण को मधुर बनाएँ। सेहत सामान्य रहेगी।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*5 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1676 – ईस्ट इंडिया कंपनी को इंग्लैंड के राजा से मुंबई में भारतीय मुद्रा ढालने का अधिकार मिला।
1750 – वेनिस में कार्लो गोल्डोनि का “आईल टेट्रो कॉमिको” का प्रीमियर किया गया।
1789 – फ्रांस की क्रांति के दौरान पेरिस की महिलाओं ने वर्सेलिस तक मार्च किया।
1793 – फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म विस्थापित हुआ।
1796 – स्पेन ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1864 – कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत।
1880 – अलोंजो टी क्रॉस ने पहले बॉल प्वॉइंट पेन का पेटेंट कराया।
1910 – पुर्तगाल में राजशाही खत्म हो गई और गणतंत्र की स्थापना हुई।
1915 – बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।
1944 – फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1946 – पहले कान फिल्म समारोह का समापन।
1948 – तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत।
1962 – जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ रिलीज हुई।
1988 – ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।
1989 – न्यायमूर्ति मीरा साहिब फ़ातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी।
1989 -तिब्बत के 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्य के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
1995 – आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
1997 – राजधानी कम्पाला से नील नदी को स्रोत जिन्जा में प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
1997 – भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर ‘चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट’ का ख़िताब जीता।
1999 – भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।
2000 – यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के ख़िलाफ़ विद्रोह।
2001 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।
2004 – पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया।
2005 – खुशमिज़ाजी में भारत चौथे नंबर पर।
2007 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ।
2007 – परवेज मुशर्रफ़ व बेनजीर भुट्टो के बीच समझौता हुआ।
2008- केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ‘सेतु समुंद्रम परियोजना’ के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।
2011 – भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ लॉन्च किया गया।
2019 – उत्तर कोरिया और अमेरिका के अधिकारी स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नई परमाणु वार्ता के लिए एकत्र हुए।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक सशक्तीकरण के लिए आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस के उपयोग पर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2020 – भारत ने सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (स्मार्ट) का ओडिशा के समुद्री तट व्हीलर आइलैंड पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2020 – कुवैत में आगामी आम चुनाव की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री सबाह-अल-खालिद अल सबाह की सरकार ने त्याग-पत्र दे दिया।
2021 – एक रूसी अभिनेता और फिल्म निर्देशक अंतरिक्ष में दुनिया की पहली फिल्म बनाने रॉकेट से अंतरिक्ष पहुंचे।
2021 – भौतिक विज्ञान के लिए वर्ष 2021 का नोबेल पुरस्कार अमरीका के स्यूकूरो मनाबे, जर्मनी के क्लॉस हैसलमैन और इटली के जॉर्जियो पारिसी को देने की घोषणा की गई।
2022 – अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें एक पायलट की मौत हुई।
2022 – पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान मल नदी में तेज बहाव होने से 8 लोगों की डूबने से मौत व 20-25 लोग लापता हुए।
2022 – रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार प्रांतों का रूस में विलय करने संबंधी कानून पर हस्ताक्षर किए।
2022 – केरल के पलक्कड़ जिल में दो बसों की टक्कर होने से 9 की मौत व 40 घायल हुए।
2023 – PM मोदी ने जोधपुर हैरिटेज स्पेशल को हरी झंडी दिखाई, 5 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।
2023 – आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत मे शुरू हुआ , 10 टीमें , 10 मैदानों पर 48 मैच।
2023 – रूसी हमले में यूक्रेन के एक गांव में 51 लोगों की मौत हुई। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – निवेश पर भारत और संयुक्त अरब अमीरात के उच्च स्तरीय संयुक्त कार्य बल की 11वीं बैठक आयोजित हुई।
2024 – हरियाणा में नई विधानसभा के लिए एक चरण में मतदान हुआ।
2025 – दार्जिलिंग में भारी बारिश से तबाही: भूस्खलन और पुल टूटने की घटना में नौ लोगों की (बाद में संख्या ज्यादा हुई) मौत हुई।
*5 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1524 – रानी दुर्गावती – भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक।
1751 – जॉन शोर, प्रथम बैरन टेग्नमाउथ ईस्ट इंडिया कंपनी के एक ब्रिटिश अधिकारी (भारत के पूर्व महाराज्यपाल) थे।
1864 – सिनेमेटोग्राफर का पेटेंट कराने वाले लुइस ज्यां ल्यूमियरे का जन्म हुआ।
1890 – किशोरी लाल मशरूवाला – समाज सुधारक तथा स्वतन्त्रता सेनानी थे।
1902 – राम चतुर मल्लिक, ध्रुपद-धमार शैली के गायक।
1902 – मैकडोनाल्ड्स को दुनिया के सबसे कामयाब फूड ऑपरेशन में बदलने वाले रे क्रॉक का जन्म हुआ।
1930 – आस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर रिची बेनो का जन्म हुआ।
1934 – चो रामस्वामी – भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता।
1940 – नर बहादुर भण्डारी – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री।
1950 – वी वैथीलिंगम – पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री व संसद सदस्य लोकसभा।
1954 – गुरुदास कामत – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे।
1964 – मधुमिता बिष्ट – पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी (‘उत्तराखंड की बैडमिंटन क्वीन’)।
*5 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1805 – भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल व कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन।
1937 – दुर्गा प्रसाद खत्री – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक।
1968 – योगेन्द्र नाथ मंडल – एक भारतीय और बाद में पाकिस्तानी नेता जो पाकिस्तान में कानून और श्रम के पहले मंत्री थे।
1981 – भगवतीचरण वर्मा, हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार।
2003 – विल्सन जोन्स – भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे।
2011 – स्टीव जॉब्स एक अमेरिकी बिजनेस टाईकून और आविष्कारक थे। वे एप्पल इंक के सह – संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।
2019 – सदी के महान दर्शनशास्त्री कृष्णा कादकोड़ी का निधन।
2020 – पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से 9 बार सांसद रहे रशीद मसूद का निधन।
2020 – गुजरात हाईकोर्ट के पूर्व कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश अनंत दवे का 63 की आयु में निधन हुआ।
2021 – ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 83 साल की उम्र में निधन हुआ।
2022 – जर्मन अभिनेता, निर्देशक और लेखक (सोलो संडे) वोल्फगैंग कोहलहासे का 91 वर्ष की आयु में निधन।
2023 – डिक बटकस, अमेरिकी कॉलेज-प्रो फुटबॉल एचओएफ लाइनबैकर और अभिनेता (माई टू डैड्स) का 80 वर्ष की आयु में निधन।
2025 – राजस्थान से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद अशक अली टाक (67) का निधन हुआ।
*5 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 गुरू श्री नानकदेव जी ज्योति ज्योत (प्राचीनमतानुसार)।
🌟 श्री पुंडलिकबाबा पुण्यतिथि – मूर्तिजापूर (अकोला)।
🌟 श्री मारोती महाराज पुण्यतिथि – माकनेर (बुलढाणा)।
🌟 रानी दुर्गावती जयन्ती।
🌟 श्री वी वैथीलिंगम जन्म दिवस।
🌟 श्री नर बहादुर भण्डारी जयन्ती।
🌟 विश्व शिक्षक दिवस।
🌟 विश्व वास्तुकला दिवस (World Architecture Day , अक्टूबर के पहले सोमवार को)।
🌟 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य दिवस (National Child Health Day , अक्टूबर के पहले सोमवार को)।
🌟 विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day , प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के प्रथम सोमवार को)।
🌟 राष्ट्रीय अच्छा काम करो दिवस (मुख्य रूप से USA का अनौपचारिक राष्ट्रीय दिवस)।
🌟 ‘गंगा नदी डॉल्फिन दिवस (Ganga River Dolphin Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*