अंबाला: कबीर नगर में बंद घर को बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

अंबाला के महेश नगर में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना। परिवार बेटी के घर गया था, पीछे से सिलेंडर, एलसीडी और जेवर चोरी। पुलिस जांच में जुटी।

अंबाला : महेश नगर थाना क्षेत्र के कबीर नगर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान मालिक अपने परिवार सहित अपनी बेटी के घर गए हुए थे।

PunjabKesari

जब वह सुबह वापस घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे हुए मिले। पीड़ित परिवार ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से गैस सिलेंडर, चूल्हा, एलसीडी, नकदी तथा कुछ सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो चुके थे।

PunjabKesari

घटना की सूचना तुरंत महेश नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

PunjabKesari

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।क्षेत्रवासियों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.