अजमेर-अमृतसर और भिवानी-कालका समेत कई ट्रेनों में अस्थायी तौर पर जुड़े कोच
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 48 जोड़ी ट्रेनों में 135 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े हैं। रेवाड़ी, हिसार और भिवानी रूट के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 48 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर 135 अतिरिक्त डिब्बे लगाए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे की सूची के अनुसार रेवाड़ी-नारनौल-रींगस, हिसार-भिवानी-रेवाड़ी, भिवानी-चंडीगढ़ और हिसार-जयपुर रूट की ट्रेनों में यह बढ़ोतरी की गई है।