अमिताभ बच्चन फिर लौट रहे हैं केबीसी के साथ, जानिए कब और कहां शुरू हो रहा है 18वां सीजन
अमिताभ बच्चन केबीसी के 18वें सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। जानिए कब से शुरू हो रहा है कौन बनेगा करोड़पति 18, टाइमिंग और बिग बी के ब्लॉग की बड़ी बातें।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पिछले 5 दशक में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस किया है. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और अवार्ड्स भी अपने नाम किए हैं. 83 साल की उम्र में भी सुपरस्टार नॉन स्टॉप काम कर रहे हैं और सभी को अपनी फिटनेस और डेडिकेशन से हैरान कर जा रहे हैं. वे फिल्मों में तो सक्रिय हैं ही साथ में टीवी और विज्ञापन की दुनिया में भी उनकी मौजूदगी देखने को मिलती है.
अकेले अपने दम पर उन्होंने केबीसी शो को हिट कराया है और पिछले दो दशक से वे इस शो का चेहरा बने हुए हैं. अब तक उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं मिल सका. अब एक्टर ने अपने ब्लॉग में केबीसी के 18वें संस्करण के बारे में बात की है और बताया है कि कैसे वे इस शो की शूटिंग को करने के लिए खुद को प्रिपेयर कर रहे.
अमिताभ ने ब्लॉग में क्या लिखा?
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा- ‘आह, समय पर समय को पकड़ लिया. जो काम कल सुबह 7 बजे शुरू किया था उसे आज सुबह 7 बजे खत्म कर पाया. लेकिन उस काम को समय पर करना और उसकी प्रजेंटेशन काफी जरूरी थी. तो कर लिया. लेकिन हमेशा की तरह अपने डेली रूटीन और ब्लॉग से कनेक्ट होकर अच्छा लगा. अब मेरे रिटायर होने का समय है ताकि मैं कुछ खाना पेट में डाल सकूं. कुछ समय के लिए आराम कर सकूं. कल सुबह ही फिर काम पर लग जाना है. KBC की पहली डेट की अनाउंसमेंट हो गई है. और उसे अगर मिस कर गया तो मतलब जॉब हाथ से गई. तो अब उस काम के लिए जा रहा हूं जो करना जरूरी है.’
KBC 18 की शुरुआत
केबीसी के 18वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है. सोमवार 10 अगस्त को शाम 9 बजे से इस शो का 18वां संस्करण शुरू हो जाएगा. इसका प्रसारण सोनी टीवी पर होगा. साथ ही इसकी स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगी. एक बार फिर से इस शो में बिग बी की वापसी हो रही है. इस बार का सीजन ‘सोचना पड़ेगा’ थीम के साथ आ रहा है साथ ही शो में और भी कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए जाएंगे. इस शो के अलावा अमिताभ बच्चन कल्कि 2898 एडी फिल्म का भी हिस्सा हैं. इसमें वे प्रभास और कमल हासन के साथ एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.