अमीषा पटेल बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, आज यानी 9 जून को वो अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी तमाम किस्से कहानियां सामने आ रहे हैं.ऐसे में आइए आपको भी उनके नाम से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं.
अमीषा पटेल ने साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके लिए उनकी काफी सराहना भी हुई थी. फिल्मी जिंदगी को लेकर तो एक्ट्रेस चर्चा में रही ही हैं, लेकिन अपनी पर्सनल कॉन्ट्रोवर्सी के जरिए भी उन्होंने खूहब सुर्खियां बटोरी हैं.
सबसे बड़ा विवाद जो अमीषा की जिंदगी में रहा है वो उनके माता पिता के साथ का रहा है. जिसके बाद उन्होंने अपने नाम की स्पैलिंग ही बदल दी, जिसका खुलासा साल 2005 में आई फिल्म ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ के क्रेडिट्स में देखा जा सकता है.
IMDb की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2005 से पहले अमीषा अपने नाम Amisha लिखती थीं, जो कि उनके माता-पिता के नाम का मिक्सचर है, उनके पिता का नाम अमित और माता का नाम आशा है. लेकिन, जब विवाद ज्यादा बढ़ा तो एक्ट्रेस ने इसे बदलकर Ameesha की लिया.
हालांकि, बाद में देखा गया कि अमीषा ने साल 2008 में आई फिल्म थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक के क्रेडिट्स से अपना सरनेम भी कुछ समय के लिए हटा दिया. लेकिन, कुछ वक्त बाद ही एक्ट्रेस ने अपने पैरेंट्स के साथ रिश्ते सुधार लिए.
माता-पिता से विवाद की वजह की बात करें, तो अमीषा ने उन पर अपने पैसों के मिस मैनेजमेंट का आरोप लगाया था. यहां तक कि एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट भी की गई थी.
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.