अमेरिका गए बेटे की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी का वीडियो वायरल, सदमे में पिता को आया हार्ट अटैक; मौत

पानीपत के गांव तामशाबाद में अमेरिका गए 28 वर्षीय युवक वीरेंद्र की ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तारी का वीडियो वायरल होने पर 63 वर्षीय पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

पानीपतः क्षेत्र के गांव तामशाबाद से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। अमेरिका गए 28 वर्षीय युवक वीरेंद्र के वहां नशा तस्करी में गिरफ्तार होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालाँकि, दैनिक जागरण इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इस खबर के गांव पहुंचते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

वायरल वीडियो का सदमा युवक के 63 वर्षीय पिता रणबीर बर्दाश्त नहीं कर सके। वीडियो सामने आने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ गया। शनिवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पंजाबी भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें युवक वीरेंद्र के अमेरिका में ड्रग्स तस्करी के आरोप में पकड़े जाने का दावा किया जा रहा है। शनिवार को रणबीर के निधन के बाद घर पर परिजनों और ग्रामीणों का तांता लग गया। सांत्वना देने पहुंचे रिश्तेदार और ग्रामीण दिनभर इसी वायरल वीडियो को लेकर चर्चा करते नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.