आचार्य देवव्रत की प्राकृतिक खेती की मुहिम का भिवानी में दिखने लगा सीधा असर

छोटे किसानों व घरों में प्राकृतिक खेती की और बढ़ा रूझान

भिवानी, 24 अप्रैल। प्राकृतिक खेती के अग्रदूत एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा देशभर में छेड़ी गई मुहिम का असर भिवानी मेें सीधे-सीधे दिखाई देने लगा है। छोटे किसान से लेकर आम आदमी का इस और अब रूझान दिखाई देने लगा है।

राज्यपाल के दो दिन पहले भिवानी दौरे के दौरान जिस प्रकार से क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सुना व उनके साथ विचार सांझा किए उससे प्राकृतिक खेती के प्रचार प्रसार को पंख लगे हैं। भिवानी में एक ही दिन में दो अलग-अलग कार्यकर्मों के दौरान समाजसेवियों, किसानों, अध्यापकों, छात्रों व आम आदमी ने राज्यपाल के प्राकृतिक खेती के विचारों को खूब सराहा है।

पिछले एक दशक के दौरान आचार्य देवव्रत लगातार लोगों से संवाद बनाए हुए हैं। यहीं कारण है कि इस क्षेत्र में लोगों का प्राकृतिक खेती के प्रति रूझान बढऩे लगा है। घर-घर में प्राकृतिक खेती अब चर्चा का विषय बन चुकी है।

यह पहला मौका है जब कोई उच्च संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति सामाजिक कार्यकर्ता की तरह प्राकृतिक खेती के प्रचार में जुटा है। शुरूआत में तो लोगों के दिलों दिमाग में प्राकृतिक खेती को लेकर कई प्रकार की शंकाएं थी लेकिन आचार्य देवव्रत ने धीरे-धीरे इन्हें काफी हद तक दूर करने का काम किया है।

जानकारों का कहना है कि आचार्य देवव्रत जब कभी गुजरात से हरियाणा आते हैं तो वे घर में परिजनों के साथ छुट्टियां बीताने की बजाए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर प्राकृतिक खेती की अलख जगाते हैं।

स्थानीय बया पर्यटन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में तो आचार्य देवव्रत ने मंझे हुए राजनेता की भांति खुले सैशन में प्राकृतिक खेती के बारे में पुछे गए सवालों के बाखूबी जवाब दिए। इन जवाबों को लेकर भी आचार्य देवव्रत भिवानी में काफी लोकप्रिय हुए हैं।

आचार्य देवव्रत की लोकप्रियता का जादू स्कूली छात्रों के सिर चढक़र भी बोल रहा है। यहां के हलवासिया विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा आठवीं के छात्र कार्तिक शर्मा ने तो स्वैछिक तौर पर आचार्य देवव्रत का स्केच बनाकर कार्यक्रम के दौरान उन्हें भेंट किया गया है।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत की हरियाणा व इस क्षेत्र में निरंतर सक्रियता ने तो इन चर्चाओं को भी बल दिया है कि वे गुजरात की बजाए हरियाणा के राज्यपाल तो नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.