एंटी-एक्सटॉर्शन सेल के SI और सिपाही सस्पेंड, अभद्रता की शिकायत पर SP की बड़ी कार्रवाई

पानीपत एसपी ने एंटी-एक्सटॉर्शन सेल के सब-इंस्पेक्टर संजीव और कॉन्स्टेबल आनंद को दुर्व्यवहार की शिकायत पर तुरंत सस्पेंड कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

पानीपत : एंटी-एक्सटॉर्शन सेल में तैनात सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने उनके खिलाफ़ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने सेल में तैनात SI संजीव और कॉन्स्टेबल आनंद के खिलाफ लिखित शिकायत की। शिकायतकर्ता का कहना है कि दोनों उसके साथ अभद्रता से पेश आए। शिकायतकर्ता ने उनके गलत आचरण और कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.