एशियन गेम्स में भारत की कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, बहादुरगढ़ के अयान लोहचब ने किया देश का नाम रोशन

एशियाई खेलों में भारत की स्वर्ण विजेता कबड्डी टीम का हिस्सा रहे झज्जर के अयान लोहचब। परिवार और गांव में जश्न का माहौल।

बहादुरगढ़ : जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारत की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस स्वर्णिम जीत में झज्जर जिले के बुपनिया गांव के रहने वाले खिलाड़ी अयान लोहचब ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। अयान की उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

अयान की जीत की खबर मिलते ही उनकी मां सोनिया, दादी खजानी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जाहिर की। परिवार ने कहा कि अयान ने देश और गांव का नाम रोशन किया है और उन्हें अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व है। अयान इससे पहले प्रो कबड्डी में भी खेल चुके हैं।

अयान की माँ सोनिया ने बताया कि जब अयान एशियन गेम्स के लिए रवाना हुआ था, तब उसको दादी खजानी देवी ने उसे चूरमा खिलाकर विदा किया था। अब जब वह वापस घर आएगा तो दोबारा अपने हाथों से चूरमा खिलाएंगी। उन्होंने कहा कि आयन इसी तरह आगे भी देश के लिए मेडल जीतता रहे। अयान की मां सोनिया ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर नाज है। अयान ने आज देश का नाम रोशन किया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में भी वह देश के लिए इसी तरह पदक जीतता रहेगा। अयान के भाई सुमित ने बताया कि  30 सितंबर को घर लौटने पर बुपनिया गांव में भव्य स्वागत समारोहआयोजित किया जाएगा। गांव के लोग भी अपने बेटे की इस उपलब्धि का जश्न मनाने की तैयारी में जुटे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.