एशियन गेम्स 2026: भिवानी की बेटी इशिका का भारतीय हॉकी टीम में चयन

खेल नगरी भिवानी के बापोड़ा गांव की होनहार खिलाड़ी इशिका एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। पढ़ें उनकी प्रेरणादायक सफलता की कहानी।

भिवानी। खेल नगरी भिवानी की होनहार खिलाड़ी इशिका का चयन एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है। इशिका को मुख्य रूप से फॉरवर्ड खिलाड़ी के तौर पर टीम में जगह मिली है। उनकी इस उपलब्धि से भिवानी सहित पूरे प्रदेश और देश में खुशी का माहौल है।

इशिका मूल रूप से भिवानी जिले के बापोड़ा गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता वीरेंद्र पूर्व जिला खेल अधिकारी रह चुके हैं। घर में हमेशा से खेल का माहौल रहा, जिसने इशिका को बचपन से ही ग्राउंड पर पसीना बहाने के लिए प्रेरित किया। पिता वीरेंद्र ने अपनी बेटी की प्रतिभा को पहचाना और उसे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
टीम में इशिका की भूमिका
भीम स्टेडियम के हॉकी प्रशिक्षक नीरज ने बताया कि भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। फॉरवर्ड लाइन में इशिका की मौजूदगी से भारतीय टीम का आक्रमण और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.