ऑस्ट्रेलिया को घर में हराकर बांग्लादेश का ऐतिहासिक धमाका, WTC पॉइंट्स टेबल में मचा तहलका
ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास। WTC पॉइंट्स टेबल में PCT में हुआ जबरदस्त उछाल, जानें भारत और ऑस्ट्रेलिया का हाल।
ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद बांग्लादेश को फायदा ही फायदा हुआ है. उसने 2 टेस्ट की सीरीज में बढ़त ले ली है. ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसके घर में हराने का कारनामा कर डाला है और अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश की पोजिशन तो नहीं बदली मगर उसके PCT मे जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को हार के बाद नुकसान उठाना पड़ा है.
WTC Table: बांग्लादेश की नंबर 4 पर पकड़ मजबूत
ऑस्ट्रेलिया को हराने से WTC पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश की नंबर 4 पर पकड़ पहले से और ज्यादा मजबूत हुई है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसकी PCT यानी पॉइंट पर्सेन्टेज 58.33 से बढ़कर 66.67 हो गई है. बांग्लादेश ने मौजूदा WTC Cycle में अब तक 5 टेस्ट खेले हैं.
बांग्लादेश से हारकर ऑस्ट्रेलिया को हुआ ये नुकसान
दूसरी ओर हार से ऑस्ट्रेलिया की सेहत पर भी असर पड़ा है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में वो अब भी पहले की तरह नंबर 1 तो है मगर उसकी PCT घटकर 87.50 से 77.77 हो गई है. जो कि दूसरे नंबर पर मौजूद साउथ अफ्रीका से थोड़ा ही ज्यादा है. साउथ अफ्रीका का पॉइंट पर्सेन्टेज 75 का है. ऑस्ट्रेलिया ने 9 टेस्ट खेले हैं जबकि साउथ अफ्रीका ने 4 टेस्ट खेले हैं. न्यूजीलैंड के 6 टेस्ट के बाद 72.22 PCT हैं और वो बांग्लादेश के ठीक ऊपर तीसरे स्थान पर है.
भारत- श्रीलंका 5वें और छठे स्थान पर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में भारत और श्रीलंका 5वें और छठे स्थान पर है. भारत के 9 टेस्ट के बाद 48.15 PCT हैं, वहीं श्रीलंका 4 टेस्ट के बाद 41.67 PCT हैं. WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करने के लिए टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप जरूरी है.