कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ बयान पर भड़की महिला कांग्रेस, सोनीपत में पुतला फूंक जताया विरोध

सोनीपत में महिला कांग्रेस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कंगना के विवादित बयान 'गटर जनरेशन' को लेकर सार्वजनिक माफी की मांग की।

सोनीपत: महिला कांग्रेस ने शहर में भाजपा सांसद कंगना रनौत व केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान महिलाओं ने कंगना रनौत की कड़े शब्दों में निंदा की. कांग्रेस महिलाओं ने कहा कि भाजपा सांसद कंगना को अपने विवादित बयान के लिए सार्वजनिक रूप से देश की बेटियों से माफी मांगनी चाहिए. महिला कांग्रेस ने देश के जंतर मंतर पर पुलिस द्वारा बेटियों पर लाठी चलाये जाने का भी कड़ा विरोध किया.

सोनीपत में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन: प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस महिला नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार देश के युवा व छात्रों की आवाज दबाने का काम कर रही है. उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि इन सरकार में महिलाओं का अपमान किया जा रहा है.

कंगना रनौत का विवादित बयान: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए जेन-जी प्रोटेस्ट और सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर तीखा हमला बोलते हुए विवादित बयान दिए हैं. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को ‘गटर जेनरेशन’ कहा. एक अलग बयान में बीजेपी सांसद ने कहा कि ‘छी, इन्हें कौन पैदा कर रहा है और पाल-पोस रहा है?’ कंगना ने कहा कि ये युवा ना तो पढ़ाई में अच्छे हैं, ना ही खूबसूरत, और ना ही उनकी मानसिकता अच्छी है.

विवाद बढ़ा तो बाद में दी सफाई: इसके अलावा, उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर अश्लील और अनैतिक व्यवहार का आरोप लगाया और कहा कि वे सार्वजनिक स्थानों पर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के सामने अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे. बाद में, कंगना ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका निशाना पूरी जेन-जी पीढ़ी नहीं, बल्कि केवल वे कुछ लोग थे, जो प्रदर्शनों के दौरान अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे. उन्होंने मीडिया पर भी आरोप लगाया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.