करनाल: इटली में बैठे मंगेतर के शादी से इनकार करने पर नर्स ने दी जान
करनाल के फूसगढ़ में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। मंगेतर द्वारा वीडियो कॉल पर शादी से इनकार करने से आहत थी युवती। पुलिस जांच जारी।
करनाल: फूसगढ़ निवासी एक नर्स ने फंदा लगा अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार फूसगढ़ निवासी 24 वर्षीय चांदनी एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वह घर में अकेली थी। जब उसकी मां घर लौटी तो उसने शव लटका देखा तो होश उड़ गए। शोर मचाकर अन्य परिवार वालों को बुलाया।
सूचना मिलने पर पुलिस और एफ.एस.एल. टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरूआत जांच में पता चला कि युवती की सुसाइड से पहले अपने मंगेतर के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। उसका मंगेतर इटली में रहता है। 3 माह बाद दोनों की शादी होनी थी।
आरोप है कि अब मंगेतर ने वीडियो कॉल पर शादी से इन्कार कर दिया जिससे आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया। सैक्टर-32-33 थाना पुलिस और एफ.एस.एल. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।