करनाल: नीलोखेड़ी में ढाबे पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, जमकर तोड़फोड़

करनाल के नीलोखेड़ी में 10 हथियारबंद बदमाशों ने ढाबे में तोड़फोड़ की। पुरानी रंजिश के चलते ढाबा संचालक और कर्मचारी दहशत में। पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग।

करनाल : करनाल के नीलोखेड़ी में 10 के करीब हथियारबंद बदमाशों नें ढाबे पर जमकर तोड़फोड़ कर हमला बोला। बदमाश लाठी डंडे व गंढासी लेकर बदमाश पहुँचे थे।  ढाबा संचालक का आरोप है पिछले कुछ महीनों पहले कुछ लोगो को ढाबे के बाहर शराब पीने से रोका था, उन्ही लोगो ने अपने साथियों के साथ मिलकर ढाबे में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है।

ढाबा संचालक नितिन ने मामले की जानकारी देते हुए आरोप लगाते हुए कहा कुछ महीनों पहले हमने अपने ढाबे के  बाहर बैठने से मना कर दिया था उसके बाद हमने पुलिस को भी बुला लिया था ,युवक द्वारा आरोप लगाते हुए कहा गया जिस वक्त हमने 6 महीने पहले उन्हें खुले में शराब पीने के लिए मना किया था उस वक्त भी उन्होंने हमारी टेबल को पलट दिया था। इसके बाद हमने पुलिस को बुलाया था और पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई थी, युवकों द्वारा माफी मांगने के बाद हमने कोई शिकायत दर्ज नही कराई थी। लेकिन कल रात को जिस वक्त हम सब अपने ढाबे में काम मे व्यस्त उसी दौरान प्लानिंग के तहत दो गाड़ियों में भरकर आये और ढाबे पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की, ढाबा संचालक ने बताया हमला करने वालों ने मुंह ढके हुए थे और दो लोगों ने मुंह को खुला छोड़ा हुआ था और आते ही उन्होंने थोड़ा-थोड़ी शुरू कर दी उन्होंने बताया आते ही उन्होंने तोड़ना शुरू कर दिए काउंटर तोड़ना शुरू कर दिए और जमकर थोड़ा-थोड़ी की इसके बाद ढाबे में काम करने वाले कर्मचारी और पूरा परिवार डर के माहौल में है की फिर से वह दोबारा हमला न कर दे।

ढाबा संचालक ने कहा सीसीटीवी कैमरा को भी तोड़ दिया गया, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा पुरानी रंजीत के तहत यह हमला किया गया है हम सब लोग अपने काम में व्यस्त थे उन्होंने कहा मेरा बेटा भी शाम के वक्त आया हुआ था वह भी हमले में बार-बार बचा है। ढाबा संचालक की महान है करनाल पुलिस से गुहार लगाई है कि और उपयोग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाए । उन्होंने कहा हमारे परिवार में केवल मेरा बेटा ही है जिसके ऊपर पूरा परिवार निर्भर रहता है अगर उसे कुछ हो जाता तो हम कहां जाते हैं फिलहाल जिस तरह से ढाबे में तोड़फोड़ की गई है उसके बाद जहां पूरा परिवार सहमा हुआ है वही परिवार जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.