कुरुक्षेत्र के बारवा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कुरुक्षेत्र के गांव बारवा में 8 माह पहले ब्याही शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस जांच जारी।

कुरुक्षेत्र : गांव बारवा में रविवार की देर सायं एक नव विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नवविवाहिता शिवानी गांव देवीदासपुरा के बेटी थी। उसकी शादी 8 माह पहले गांव बारवा के युवक हरप्रीत के साथ हुई थी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगया है। मृतक की मौसी ने कहा की उनकी बेटी की हत्या कर शव पंखे पर लटकाया गया है। जब वह पहुंचे तो बैड पर रखी कुर्सी से शिवानी की एक टांग ऊपर और एक नीचे रखी थी। उसका शव पंखे से बंधा था।

वहीं मृतक नवविवाहिता के ससुर ने बताया की रविवार को दिन में शिवानी पूरी तरह से खुश थी। दिन में उसका पिता भी आया हुआ था, जो करीब 3 बजे वापस गया। रविवार की शाम को उसका बेटा कुरुक्षेत्र गया हुआ था। जब वह 8 बजे के करीब घर पर गया तो कमरे का दरवाजा बंद था।आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.