कुरुक्षेत्र: जेजेपी का ‘सेल्फी विथ चाबी’ अभियान, डॉ. खैहरा ने की शिरकत

कुरुक्षेत्र में जेजेपी के 'सेल्फी विथ चाबी' अभियान से जुड़े डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा। घर पर झंडा लगाकर लोगों से मुहिम में जुड़ने की अपील।

कुरुक्षेत्र : “सेल्फी विथ चाबी” अभियान के तहत युवा जेजेपी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा ने अपने घर की छत पर झंडा लगाकर इस मुहिम में भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. खैहरा ने कहा कि यह अभियान आमजन को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़ने और इसे जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। युवा जेजेपी द्वारा एक अनोखा और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाला अभियान ‘सेल्फी विद चाबी’ शुरू किया गया है, जो 20 मई से 10 जुलाई तक चलेगा।

इस अभियान के तहत सभी साथियों से आह्वान किया गया है कि वे अपने घरों पर जेजेपी का झंडा लगाकर, उसके साथ सेल्फी क्लिक करें और सोशल मीडिया पर साझा करें। अभियान की शुरुआत 20 मई को शाम 6 बजे युवा जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने की। यह अभियान संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ हर घर तक जेजेपी की विचारधारा को पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.