कुरुक्षेत्र: बच्चों के लिए जामुन तोड़ते समय गिरा CRPF जवान, दर्दनाक मौत

कुरुक्षेत्र के बीड़ अमीन गांव में दर्दनाक हादसा। बच्चों की जिद्द पूरी करने के लिए जामुन के पेड़ पर चढ़े CRPF सब-इंस्पेक्टर की गिरकर मौत। आज जाना था ड्यूटी।

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक बेहद ही रुह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का जवान दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। दरअसल जवान को अपने बच्चों की जिद्द पूरी करना भारी पड़ गया। बच्चों के लिए पेड़ से जामुन तोड़ते वक्त गिरने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बीड़ अमीन गांव की है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सुरेंद्र चौहान के रूप में हुई है, जो सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। जवान छुट्टी पूरी घर आया हुआ था। वहीं घर के पास जामुन का पेड़ लगा था। बच्चों ने जामुन खाने की जिद्द की तो वह पैर पर चढ़कर जामुन तोड़ने लगे। जिससे पैर फिसलने से वह जमीन पर गिर गए। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी सांसे थम गई। वहीं घर में चीख-पुकार मच गई। पूरे इलाके में मातम पसर गया।  वहीं हादसे ने पत्नी और उनके दो बच्चों से सहारा छीन लिया है। परिजनों के कहना है कि  सीआरपीएफ जवान ने आज ही ड्यूटी के लिए रवाना होना था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.