कुरुक्षेत्र में पिण्डारसी के पास पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दर्दनाक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत और कई घायल
कुरुक्षेत्र के पिण्डारसी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल। कलार माजरा से जा रहे थे बागड़।
कुरुक्षेत्र : जिला कुरुक्षेत्र के गांव पिण्डारसी के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई है। और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र के गांव कलाल माजरा से 20 से 25 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर बागड़ जा रहे थे। रास्ते में गांव पिण्डारसी के पास सड़क पर एक लकड़ी से भरे ट्राली को ओवरटेक करते हुए ट्रैक्टर ट्राली अचानक से सड़क पर पलट गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
बता दें कि मृतक की पहचान लीला देवी (58), बाला देवी (50), बहोती देवी 60 और समेत एक बच्चा जिसकी डेथ हुई। लीला देवी कलाल माजरा की रहने वाली थी। बताया जा रहा कि करनाल जुंडला की रहने वाली मृतक बाला देवी अपनी रिश्तेदार लीला देवी के पास आई थी।
जानकारी के मुताबिक, सीरत डेढ़ साल की बच्ची और अंजली पत्नी राहुल सैनी की मौत भी हुई है। उनकी डेड बॉडी बारना CHC में रखी है। अब तक 2 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 6 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है।