कुरुक्षेत्र: समाधान शिविर में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, कानूनगो सस्पेंड

कुरुक्षेत्र के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का बड़ा एक्शन। समाधान शिविर में लापरवाही और शिकायतों के बाद राजस्व विभाग के कानूनगो को तुरंत प्रभाव से किया सस्पेंड।

कुरुक्षेत्र : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने समाधान शिविर के दौरान काम में लापरवाही बरतने पर राजस्व विभाग के कानूनगो को सस्पैंड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानूनगो की समाधान शिविर में काफी शिकायतें आ रही थीं इसलिए उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि सोमवार और

वीरवार को जिला स्तर पर लगने वाले समाधान शिविर में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष जरूर उपस्थित हों, इस विषय में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.