कुरुक्षेत्र: LNJP अस्पताल के डॉक्टर पर नाबालिग से दरिंदगी का आरोप; SC समाज ने दी चेतावनी

कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर शैलेंद्र शैली के खिलाफ SC समाज का गुस्सा फूटा। SC/ST एक्ट लगाने की मांग, पुलिस को दी आंदोलन की चेतावनी।

कुरुक्षेत्र : जिला कुरुक्षेत्र में LNJP हॉस्पिटल में नाबालिग से गलत काम करने के आरोपी डॉक्टर कंसल्टेंट शैलेंद्र शैली के खिलाफ अब SC समाज एकजुट हो गया है।आज एससी समाज के कुछ लोग कुरुक्षेत्र के केयूके थाना में पहुंचे और थाना प्रभारी से आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही सहित एससी एसटी एक्ट की भी मांग की है।

SC/ST एक्ट लगाने की मांग, दी सड़कों पर उतरने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि इस मामले में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दर्ज मामले में एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जाएं। समाज के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को गंभीरता से नहीं लिया और डॉक्टर के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज नहीं किया, तो पूरा समाज सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

फिलहाल, पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले पर पूरे जिले की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.