कुलदीप बिश्नोई का बड़ा बयान: बोले- मेरी साढ़े साती खत्म होने वाली है, अब अच्छा समय आने वाला है

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उनकी साढ़े साती खत्म होने वाली है और अब अच्छा समय आएगा। उन्होंने पीले रंग, हजकां और भाजपा पर भी बयान दिया।

हरियाणा: हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई का एक बयान चर्चा में है। हाल में दिए गए बयान में उन्होंने कहा है कि उनकी ‘साढ़े साती’ (कठिन दौर) खत्म होने वाली है और अब उनके कष्ट दूर होकर अच्छा समय आने वाला है।

🟡 पीले रंग को बताया शुभ; साथियों के जुड़ने का किया जिक्र

भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने बयान में ‘पीले रंग को शुभ बताते’ हुए कहा कि पीला रंग मेरे और मेरे पिता जी (चौ. भजनलाल) के लिए शुभ रहा है। इसलिए ‘हरियाणा जनहित कांग्रेस’ (हजकां) का रंग भी पीला था और मैंने झंडे का रंग भी पीला ही रखा था। इसी के कारण मेरे सभी साथी अब मेरे साथ जुड़ते जा रहे हैं।

🔄 हजकां या नए सियासी कदम की अटकलें; कार्यकर्ताओं को धैर्य की सलाह

कुलदीप बिश्नोई भाजपा छोड़कर अपनी पुरानी पार्टी ‘हरियाणा जनहित कांग्रेस’ (हजकां) को फिर से खड़ा करने या कोई नया राजनीतिक कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं, हालांकि इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बोला। वहीं कार्यकर्ताओं को लेकर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मैं उनके बीच जाता हूं और उनसे कहता हूं कि धैर्य रखिए, क्योंकि आने वाला समय सब सही ही होगा।

🌟 चौधरी भजनलाल की विरासत और किस्मत पर जताया भरोसा

कुलदीप बिश्नोई ने आगे कहा कि चाहे हरियाणा हो, राजस्थान हो या पंजाब हो, चौ. भजनलाल के प्यार की जड़ें लोगों के दिलों में बहुत गहरी हैं और मुख्यमंत्री का बेटा होना मेरे लिए गर्व की बात है। चाहे लक हो या पॉलिटिक्स कहीं भी हो, किस्मत जो है वह सबसे बड़ी चीज होती है, और आगे अब मेरी किस्मत बहुत ही बढ़िया है।

🔮 जन्मकुंडली और पब्लिक का हवाला; हजकां की ओर कारवां बढ़ने का दावा

कुलदीप बिश्नोई ने आगे कहा कि यह मेरी जन्मकुंडली भी कहती है और पब्लिक भी कहती है। लेकिन बीच में पिछले 6 से 7 साल मेरा समय खराब रहा था, लेकिन अब कठिन समय या ‘साढ़े साती’ कह लो सब खत्म होने वाला है। अब मेरे सारे कष्ट दूर होते हुए यह कारवां हजकां की तरफ बढ़ता जा रहा है।

⚖️ भाजपा को लेकर दिया गठबंधन का तर्क; अपना समय आने का दावा

भाजपा को लेकर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भाजपा को गठबंधन का लाभ मिला था तभी पार्टी की जीत हुई थी। उस समय भाजपा की किस्मत अच्छी थी, लेकिन आगे अब मेरा मुकद्दर जबरदस्त है और आगे का समय अब हमारा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.