कैथल: NH-152 पर भयानक सड़क हादसा, एयरफोर्स के जवान की मौत

हरियाणा के कैथल में एनएच-152 पर ट्रक की टक्कर से एयरफोर्स जवान विकास की मौत। पत्नी के साथ करनाल जा रहे थे। अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज।

कैथल : हरियाणा के कैथल जिले के नेशनल हाईवे-152 पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां हादसे में एयरफोर्स के जवान की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जुलानीखेड़ा गांव के रहने वाले 39 वर्षीय विकास के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि विकास अपनी पत्नी संदीप के साथ कार से गांव से करनाल जा रहे थे। इस दौरान किसी काम से  हाईवे पर कार रोकी तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि विकास को ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया और मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के समय कार में उनकी पत्नी भी थी, जो घटना का मंजर देख बेहोश हो गई।।

बताया जा रहा है कि विकास  छुट्टी लेकर गांव आए थे और 26 जुलाई को उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था। विकास की पोस्टिंग चंडीगढ़ में थी। उनका एक बेटा है जो कि अभी पढ़ाई कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने विकास के शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.