कैरू: खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हरियाणा स्पोर्ट्स अकादमी विजेता
कैरू के राजकीय मॉडल स्कूल में आयोजित खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन हरियाणा स्पोर्ट्स अकादमी ने वॉलीबाल का खिताब जीता। जानें पूरी प्रतियोगिता का हाल।
कैरू। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू में आयोजित खंडस्तरीय पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन हरियाणा स्पोर्ट्स अकादमी देवराला ने वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
अंडर-17 वर्ग में 40 किलोग्राम भार वर्ग में दीपांशु, 54 एवं 57 किलोग्राम में रुधिर, 57 से 60 किलोग्राम में आयुष, 63 से 66 किलोग्राम में चिराग तथा 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में धीरज प्रथम रहे। अंडर-19 वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में विनय ने प्रथम स्थान हासिल किया।