कोलंबिया में आया 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में तेज झटके

EMSC के अनुसार, कोलंबिया में आए भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई और यह 115 किलोमीटर की गहराई पर आया.

कोलंबिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप की शुरुआती तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र 115 किलोमीटर की गहराई पर था. वहीं, कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस ने शुरुआती तीव्रता 6.7 बताई है.

EMSC के अनुसार, कोलंबिया में आए भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई और यह 115 किलोमीटर की गहराई पर आया. कई इलाकों से झटके महसूस होने की खबरें आई हैं. इस जबरदस्त भूकंप के झटके कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में भी महसूस किए गए. हालांकि, कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस ने शुरुआती तीव्रता 6.7 बताई है. दोनों एजेंसियों के शुरुआती आंकड़ों में भूकंप की तीव्रता को लेकर अंतर सामने आया है.

कोलंबिया भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाका

कोलंबिया को दक्षिण अमेरिका के उन देशों में गिना जाता है जो भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. ऐसा इस इलाके की टेक्टोनिक प्लेटों की वजह से है. यह देश कई टेक्टोनिक प्लेट बाउंड्री और बड़े फॉल्ट सिस्टम के पास बसा है. कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस के अनुसार, अब तक यहां 100 से ज्यादा विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं. एंडियन इलाका, ईस्टर्न कॉर्डिलेरा की पूर्वी तलहटी और प्रशांत तट का इलाका खास तौर पर खतरे की जद में हैं.

पहले भी आ चुके बड़े भूकंप

इतिहास में कोलंबिया ने कई ज़बरदस्त भूकंप देखे हैं। सबसे विनाशकारी भूकंप 1979 में दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया के टुमाको के पास आया था; इसकी तीव्रता 8 थी और इसने भारी तबाही मचाई थी. सोमवार को आए 7.4 तीव्रता का भूकंप भी हाल के दशकों में आए बड़े भूकंपों में से एक है. अभी अधिकारियों की प्राथमिकता घायलों का इलाज करना और प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचाना है. मौसम विभाग की एजेंसियां और USGS लगातार भूकंप के बाद के झटकों पर नजर रखे हुए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.