खारिया गांव के पूर्व सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हिसार के खारिया गांव के पूर्व सरपंच हवा सिंह सिहाग की संदिग्ध मौत। शरीर पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार रोका।

हिसार : हिसार के खारिया गांव के पूर्व सरपंच हवा सिंह सिहाग की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि परिजन शव को पैतृक गांव खारिया ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। लेकिन शरीर पर गंभीर चोट के निशान देखकर परिजनों ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.