गणेश विसर्जन के बाद कलश पर रखे नारियल का क्या करें? जानें ज्योतिषीय उपाय और सही नियम

गणेश विसर्जन के बाद कलश और पूजा सामग्री के नारियल का क्या करें? जानें धन प्राप्ति और सुख-समृद्धि के खास ज्योतिषीय उपाय।

हर साल गणेश उत्सव पूरे देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार गणेश चतुर्थी की शुरुआत 14 सितंबर से हुई, जिसका समापन 25 सितंबर को होगा. गणेश उत्सव का मुख्य विसर्जन 10 दिन बाद अनंत चतुर्दशी पर किया जाता है, जो 25 सितंबर को है. इस दिन भक्त अपने घर में विराजमान बप्पा को विधिपूर्वक विदा करते हैं. अक्सर लोग विसर्जन के बाद कलश स्थापना के सामान को या फिर पूजा सामग्री को फेंक देते हैं. लेकिन विसर्जन के बाद इन चीजों के लिए नियम बताए गए हैं, जिनका खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए.

अगर आप बप्पा का विसर्जन करने वाले हैं और सोच रहे हैं कि कलश के ऊपर रखे नारियल का क्या किया जाए, तो इसका जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगा. कलश के नारियल को आप कई तरीकों से लाभदायक बना सकते हैं. साथ ही, ज्योतिष में नारियल के कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है.

गणपति विसर्जन के बाद नारियल का क्या करना चाहिए?

गणपति विसर्जन के बाद नारियल के साथ आप ये काम कर सकते हैं:-

  • प्रसाद वितरण:- अगर नारियल कलश पर रखा था या बप्पा को अर्पित किया गया था, तो उसे पवित्र मानकर फोड़ें और सभी में प्रसाद बांटें.
  • बहते जल में प्रवाह:- अगर नारियल किसी कारणवश खाने योग्य नहीं है या खराब हो गया है, तो उसे किसी पवित्र नदी या बहते जल में प्रवाहित कर सकते हैं.
  • जमीन में दबाना:- अगर नारियल से कोई पौधा या अंकुर निकल आया है, तो उसे किसी पवित्र स्थान या बगीचे में मिट्टी में दबाकर स्थापित कर सकते हैं. इसे कचरे में बिल्कुल न फेंके.

नारियल के उपाय

माता लक्ष्मी की कृपा के लिए:- कलश पर रखे नारियल को लाल या पीले साफ कपड़े में लपेटकर घर के मंदिर में या मेन दरवाजे पर भी रखा जा सकता है. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

धन प्राप्ति और समृद्धि के लिए:- जटावाला पानीदार नारियल लेकर उस पर चमेली के तेल में घोले हुए सिंदूर से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं. फिर उसे हनुमान जी के मंदिर में अर्पित करें. इससे धन-संपत्ति की रुकावटें दूर होती हैं.

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए:- शुक्ल पक्ष के बुधवार के दिन जटावाला नारियल सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटें. इसके साथ थोड़े से पीले मिष्ठान्न, सवा पाव मूंग की दाल रखकर किसी विष्णु मंदिर में दान कर दें.

व्यापार में उन्नति के लिए:- नारियल को लाल या पीले रंग के साफ कपड़े में बांधकर अपने घर या दुकान के मेन दरवाजे के अंदर की तरफ टांग दें, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.