गांव घुसकानी के सरकारी स्कूल में ‘बदलाव की पाठशाला’ से बदली बच्चों की तकदीर, शिक्षा और खेल को मिल रही नई दिशा
भिवानी के घुसकानी स्कूल में 'बदलाव की पाठशाला' पहल। शिक्षा, खेल, पर्यावरण और नशामुक्ति के क्षेत्र में छात्रों का शानदार विकास।
चांग। गांव घुसकानी के वीर शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में बदलाव की पाठशाला से शिक्षा, खेल, पर्यावरण, स्वच्छता, संस्कार और नशामुक्ति को नया आयाम मिला है। करीब चार साल में 70 से अधिक विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव आया है।