गाजियाबाद: एक्शन में स्वास्थ्य विभाग; MMG अस्पताल में मॉनिटरिंग शुरू

हिन्दुस्तान की खबर का असर: गाजियाबाद के MMG अस्पताल में वाइटल मॉनिटर से शुरू हुई मरीजों की ऑनटाइम निगरानी। खराब ऑक्सीजन प्लांट को ठीक करने के सख्त निर्देश जारी।

बीमार स्वास्थ्य सेवा – उपकरणों के रखरखाव वाली एजेंसी को सभी ऑक्सीजन प्लांट दुरुस्त करने के निर्देश

वाइटल मॉनिटर से ऑनटाइम निगरानी शुरू

गाजियाबाद, संवाददाता। एमएमजी अस्पताल में अब गंभीर मरीजों की निगरानी के लिए वाइटल मॉनिटर (निगरानी उपकरण) से ऑनटाइम शुरू हो गई है। इमरजेंसी वार्ड और आईसीयू में भर्ती मरीजों को मॉनिटर से जोड़कर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वाइटल मॉनिटर की अस्पतालों में महत्व

आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने बीमार स्वास्थ्य सेवा अभियान के माध्यम से पहले दिन खुलासा किया था कि करोड़ों रुपये की लागत से लगाए गए वाइटल मॉनिटर अस्पतालों में बेकार पड़े हैं। एमएमजी और संयुक्त जिला अस्पताल में कई मॉनिटर बंद थे या मरीजों से जोड़े ही नहीं जा रहे थे। इससे गंभीर मरीजों की पल-पल की निगरानी प्रभावित हो रही थी। वाइटल मॉनिटर मरीज का ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, ऑक्सीजन स्तर, हार्ट रेट और सांसों की स्थिति रिकॉर्ड करता है। खबर प्रकाशित होन के बाद सीएमएस डा. राकेश कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और इमरजेंसी में ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था को शुरू कराया।

अस्पतालों में सुविधाएं और जांच की चुनौती

दूसरे दिन अस्पतालों में मुफ्त इलाज और बेहतर सुविधाओं के दावों की पोल खुली थी। मरीजों को विटामिन बी-12, विटामिन डी और थाइराइड जैसी महत्वपूर्ण जांचों के लिए भटकना पड़ रहा था। वहीं एक्स-रे रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए मरीजों को अपने स्मार्टफोन का सहारा लेना पड़ रहा था। इसी तरह तीसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में ऑक्सीजन प्लांटों की खराब स्थिति को उजागर किया गया था। मुरादनगर सीएचसी का प्लांट खराब मिला, जबकि लोनी और डासना के प्लांट बिजली संबंधी खराबी के कारण बंद पड़े थे। मोदीनगर और भोजपुर के प्लांट भी नियमित रूप से संचालित नहीं हो रहे थे।

निर्देश और उपाय

उपकरणों का रखरखाव करने वाली सेवा प्रदाता कंपनी साइरेक्स को सभी सीएचसी के ऑक्सीजन प्लांट को क्रियाशील करने और एमएमजी अस्पताल के एक्सरे प्रिंटर को ठीक करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.